कंप्यूटर नेटवर्क (Computer Network)
Network में information को exchange करने के लिए, प्रोटोकॉल नेटवर्क का इस्तेमाल होता है। नेटवर्किंग के माध्यम से सूचना की जानकारी को एक जगह से दूसरी जगह भेजने में बहुत ही कम समय लगता है। जिससे हम बहुत ही कम समय में सूचना को send और Receive कर सकते हैं। कंप्यूटर नेटवर्क के द्वारा यदि हमें किसी को फ़ोन call, video call, file send करनी हो, video या image, या कोई message करना हो तो Internet का इस्तेमाल कर हम यह कार्य आसानी से कर सकते है।
"Computer Network वह नेटवर्क होता है जो दो या दो से दो से अधिक कंप्यूटर को किसी device के माध्यम से network में connect करता है जिससे हम इनफार्मेशन को send और receive कर सकते है। "
computer network में जिसमें की cables से या फिर wifi से कई सारे computers का एक ग्रुप बनाया जाता है। जिसके कारण हम जो भी डाटा एक स्थान से दुसरे स्थान पर भेजना होता है या किसी से कोई डाटा या सूचना मंगवानी होती है, उसके लिए हम computer network का इस्तेमाल करते है। कंप्यूटर नेटवर्क में जो device आपस में connect होती है, वह इस प्रकार है - कंप्यूटर, सर्वर, router, मोबइल,मॉडेम,switch ,आदि। कंप्यूटर नेटवर्क 1960 से 1970 के मध्य शुरू हुआ था।
कंप्यूटर नेटवर्क के प्रकार (Types of computer network)
Network को उनके कार्य, size, area के आधार पर कंप्यूटर से connect किया जाता है इनके आधार पर computer network में तीन प्रकार के network, LAN, MAN, WAN होते। हैं
1 - LAN (LOCAL AREA NETWORK)
2 - MAN (METROPOLITAN AREA NETWORK)
3 - WAN (WIDE AREA NETWORK.)
WAN | wireless network | LAN Network | Local area network | Metropolitan area network| MAN
1 - LAN (LOCAL AREA NETWORK) -
यह Local Area में कम्प्यूटर् को आपस में connect करता है , जो की एक short distance दूरी में network device को आपस में connect करता है, LAN को एक person के द्वारा या Organisation के द्वारा उपयोग किया जाता है, LAN को wifi या ethernet के द्वारा enable किया जा सकता है। जब एक wifi connection को किसी और के साथ share करते है तो वहां पर भी LAN का उपयोग होता है। LAN के द्वारा एक office में किसी एक printer को बहुत सारे कंप्यूटर के साथ attach कर सकते हैं, LAN की डाटा speed ज्यादा होती है, जोकि लगभग 10mbps और geegabyte ethernet पर करीब 1Gbps तक होती है तथा इसमें 100 से 1000 कंप्यूटर को जोड़ा जा सकता है।
2 - MAN (METROPOLITAN AREA NETWORK) -
MAN एक उच्च गति वाला नेटवर्क है, जो 200 MB प्रति second या इससे अधिक गति से डाटा को 75 km की दूरी तक ले जा सकता है। यह LAN से बड़ा नेटवर्क तथा WAN से छोटा Network होता है। इस नेटवर्क के द्वारा एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ा जाता है। इसमें दो या दो से अधिक LAN आपस में जुड़े होते हैं।इसका उदाहरण इस प्रकार है - Cable टीवी एक शहर के बीच स्थित रहता है और वहां से अपना केबल पूरे शहर में फैलता है और user उस cable के द्वारा उसकी service को इस्तेमाल करता है।एक नेटवर्क operating device के द्वारा पूरे शहर के networking device को manage किया जा सकता है। Metropoilitan Area Network कई switches या Router से बना होता है जो फाइबर ऑप्टिक केबल (Fiber Optick Cable) का उपयोग करके उच्च गति कनेक्शन प्रदान करता है।जब किसी एक शहर में किसी ऑफिस या स्कूल की दो अलग -अलग LAN Network को मिलाकर जो नेटवर्क बनाया जाता है उसे MAN नेटवर्क कहा जाता है।
3 - WAN (WIDE AREA NETWORK) -
एक देश से दूसरे देश को connect करने के लिए WAN का use होता है ,जिससे हम कंप्यूटर पर सूचना को एक देश से दूसरे देश में connect कर सकते हैं। Internet एक WAN है, world के सभी कंप्यूटर को एक साथ कनेक्ट करता है। बहुत सारे Wide Area Network हैं जैसे कि Banking Network, Railway Reservation Network, Millitary नेटवर्क और Airline reservation नेटवर्क, WAN के द्वारा Network की सुविधा देने वाली कंपनी को Network service Provider कहते हैं। एक WAN नेटवर्क बहुत सारे MAN और LAN को आपस में connect करता है। WAN में सभी Network आपस में लीज़्ड लाइन या स्विच सर्किट के द्वारा जुड़े होते हैं। इसमें Data को Signal या Satelight के द्वारा भेजा और प्राप्त किया जा सकता है। WAN नेटवर्क की रेंज 100000 Km है जैसे की पृथ्वी और Satelight की दूरी। लीज़्ड लाइन ऐसीं सीधी Telephone लाइन होती है, जो की कम्यूटर को इंटरनेट सर्विस प्रोबाईडर (Internet Service Provider) के सर्वर से जोड़ती है। WAN में मौजूद अलग -अलग LAN नेटवर्क्स को पब्लिक ट्रांसमिशन लाइन जैसे फ़ोन लाइन या प्राइवेट नेटवर्क्स प्रोवाइडर लाइन और नेटवर्किंग Devices जैसे - Router, Switch, मॉडेम, Firewall आदि के जरिये आपस में जोड़ा जाता है। WAN के द्वारा Global Network बनाया जाता है।
Network Devices(नेटवर्क डिवाइस)
कंप्यूटर नेटवर्क में जो नेटवर्क डिवाइस उपयोग होती है इस प्रकार है -
(1) . स्विच (Switch)
(2) . राऊटर (Router)
(3) . गेटवे (Gateway)
(4) . मॉडेम (modem)
(5) . रिपीटर (Ripeater)
(6) . ब्रिज (Bridge)
(7) . नेटवर्क इंटरफेस कार्ड (Network Interface card).
%20%E0%A4%95%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%9F%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%B9%E0%A5%88%20%20%20Types%20of%20computer%20Network%20%20network%20Device.png)